फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 6.46 लाख क्विंटल चीनी का स्टॉक, जमाखोरी पर होगी कार्रवाई : जिलाधिकारी

Sat, 22 Aug 2026 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्य के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चीनी की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि उप गन्ना आयुक्त ओम प्रकाश सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत सभी चीनी मिलों के स्टॉक का सत्यापन किया गया है। चीनी मिल देवबंद के पास 356973 क्विंटल, चीनी मिल गांगनौली के पास 34632 क्विंटल, चीनी मिल शेरमऊ के पास 76063 क्विंटल, चीनी मिल बिडवी के पास 25549 क्विंटल, चीनी मिल नानौता के पास 142853 क्विंटल, चीनी मिल सरसावा के पास 10518 क्विंटल चीनी है।
विज्ञापन

जनपद की चीनी मिलों के पास कुल 6,46,588 क्विंटल चीनी का स्टॉक अवशेष है। जनपद की चीनी मिलों के पास वर्तमान में पर्याप्त चीनी का स्टॉक है। उन्होंने कहा कि अवैध जमाखोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें