सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के प्रयासों से जिले में आयुष्मान भव: कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर से 24 सितंबर तक 1.10 लाख आयुष्मान कार्ड बनाकर देश व प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों, जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, राशन कोटेदार आदि सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोई भी कार्य मुश्किल नहीं है। जनपद के गरीब तबके को स्वास्थ्य सेवाओं, इलाज, दवा की आसान पहुंच मुहैया कराने के लिए सरकार द्वारा आयुष्मान भारत एप लांच किया गया है। आयुष्मान भवः कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर को 13778, 18 सितंबर को 15139, 19 सितंबर को 4076, 20 सितंबर को 477, 21 सितंबर को 19155, 22 सितंबर को 28994 एवं 23 सितंबर को 19672 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस प्रकार एक सप्ताह में जनपद में 1.10 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।