फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मुलायम सिंह नगर किया जाए जनपद इटावा का नाम

Mon, 06 Feb 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सपा के वरिष्ठ नेता सरफराज खान ने कहा कि सपा संस्थापक और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के देेश एवं प्रदेश की राजनीति में योगदान को देखते हुए उनके गृह जनपद इटावा का नाम उनके नाम पर रखा जाए। उन्होंने इटावा का नाम मुलायम सिंह नगर रखने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को चकराता रोड स्थित अपने आवास पर सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने देश और प्रदेश के विकास में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने जीवन भर देश और प्रदेश की तरक्की के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने समाज की बेहतरी के लिए लगातार संघर्ष किया। देश के रक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने देश की सीमाओं को पूरी तरह सुरक्षित रखने के साथ ही पड़ोसी देशों से भी मधुर संबंध बनाए।
पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी एवं निर्वतमान जिला उपाध्यक्ष हसीन कुरैशी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव देश के निर्विवाद नेता थे। सभी राजनीतिक दलों में उनका बेहद सम्मान था। देश की राजनीति में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। बृजेश शर्मा और रामकुमार विश्वकर्मा ने कहा कि देश में महंगाई एवं बेरोजगारी चरम पर है। आरोप लगाया कि भाजपा के पास महंगाई और बेरोजगारी रोकने के लिए कोई ठोस नीति नहीं है। इस दौरान शाहनवाज चांद, अदनान चौधरी, विशाल यादव, वेदपाल पटनी, नूर हसन, धीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें