फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही तरीके से हो बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने अस्पतालों के बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण समुचित तरीके से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण के नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। लापरवाही होने पर संबंधित विभाग के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्लास्टिक अपशिष्ट के प्रबंधन के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए।
उद्योगों को अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करने से पहले ही सुनिश्चित कर लिया जाए कि उद्योग के लिए प्रस्तावित भूखंड के चारों तरफ हरित पट्टिका विकसित है या नहीं। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों के निष्प्रयोज्य होने पर उनका प्रयोग नहीं होना चाहिए। उन्होंने पशु डेयरियों को शहरी क्षेत्र से बाहर सुनियोजित ढंग से बसाने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, परियोजना निदेशक दुष्यंत कुमार, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग रणविजय सिंह, डीएफओ शिवालिक श्वेता सैन, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एसआर मौर्य, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अतुल सिंह, पर्यावरण प्लानर डॉक्टर उमर सैफ, अनूप कुमार दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें