सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 31 गांवों को शामिल कर बनाई जा रही महायोजना-2031 के संबंध में बैठक हुई। बैठक में शामिल गांवों में विकास का खांका खींचा गया। महायोजना में मुख्य मार्गों का उपयोग जनसामान्य की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किए जाने पर विचार विमर्श किया गया। इसके असावा मुख्य मार्ग की चौड़ाई को मानक के अनुसार रखने, चकरोड, तालाब, नदी का महायोजना में चिन्हांकन के लिए विचार रखे गए। ऑर्किटेक्ट एसोसिशन एंड इंजीनियर्स के सदस्यों से शामिल नए गांवों को लेकर बनाई जा रही नई महायोजना में लिखित सुझाव मांगे। बैठक में एसडीए के वीसी, आर्किटेक्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरनाथ, विक्रांत पुंडीर, मनमीत बजाज, अशोक भारद्वाज आदि मौजूद रहे।