फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक की पिटाई से छात्र के हाथ में हुआ फ्रैक्चर

विज्ञापन
घायल छात्र अंशुल - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर, तीतरों। गृह कार्य पूरा न होने पर नाराज अध्यापक ने छात्र की निर्दयता से पिटाई कर दी जिससे उसके एक हाथ में फ्रैक्चर हो गया। छात्र के परिजनों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर अध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

डुभर किशनपुर निवासी देवी सिंह का बेटा अंशुल (14) गांव के ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र है। अंशुल ने बताया कि बताया कि वह सोमवार को स्कूल पहुंचा तो कक्षा में प्रधानाध्यापक गृहकार्य की जांच कर रहे थे। उसका गृह कार्य पूरा नहीं था। इससे नाराज संबंधित शिक्षक ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसमें उसकी बाजू में चोट आ गई। गंगोह निजी चिकित्सक को दिखाया जहां फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। इससे परिजनों व ग्रामीणों में अध्यापक के आचरण को लेकर गहरा रोष व्याप्त है।
उधर प्रधानाचार्य का कहना था कि छात्र कई दिनों से अपना गृह कार्य नहीं कर रहा था। उसे डराने के लिए दंड दिया था, अहसास नहीं था कि ज्यादा चोट लग जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त ने बताया कि मामले की जांच करा उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें