फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दिव्यांग 16154, व्यापार करने को अनुदान मात्र दस को मिलेगा

Wed, 08 May 2024 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में 16154 दिव्यांगजन पंजीकृत हैं, जिनको पेंशन मिल रही है, लेकिन दिव्यांगजनों को व्यापार करने के लिए मिलने वाला अनुदान ऊंट के मुंह में जीरा है। वर्ष में मात्र दस दिव्यांगजनों को ही व्यापार करने को अनुदान दिया जाता है, जबकि 200 से अधिक आवेदन आते हैं।
विज्ञापन

दरअसल, उन्हीं दिव्यांगजनों को अनुदान दिया जाता है, जिनके पास अपनी दुकान हैं। उनको सब्जी की दुकान, परचून, ठेला, रेहड़ी लगाने को 10 हजार रुपये शासन स्तर से दिए जाते हैं। इसके साथ ही 2500 रुपये की सब्सिडी भी मिलती है, लेकिन हर वर्ष बड़ी संख्या में ऑनलाइन आवेदन आते हैं, लेकिन 10 दिव्यांगजनों का ही चयन होता है। ऐसे में दिव्यांगजन कैसे आत्मनिर्भर बनेंगे। कई बार दिव्यांगजनों का संगठन मांग भी उठा चुका है कि सभी पात्रों को अनुदान दिया जाए, लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई है। दिव्यांगजन प्रदर्शन कर प्रशासन के माध्यम से शासन को भी ज्ञापन भेज चुका है, लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हुई है।
बढ़ाई जाए राशि, सबको मिले अनुदान
भारतीय दिव्यांग विकास समिति के जिलाध्यक्ष रूपेश गौतम का कहना है कि कई बार अनुदान की राशि बढ़ाने और सभी पात्रों को लाभ दिए जाने की मांग उठाई गई, लेकिन शासन-प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। दस हजार रुपये में व्यक्ति रेहड़ी भी नहीं खरीद पाता है। ऐसे में वह रोजगार कैसे कर पाएगा। सभी दिव्यांगजनों के लिए शासन को योजना संचालित करनी चाहिए।
विज्ञापन

-
यह शासन स्तर का मामला है। विभाग द्वारा पात्र दिव्यांगजनों के ऑनलाइन आवेदन शासन को भेज दिए जाते हैं। विभाग का प्रयास रहता है कि सभी पात्रों को अनुदान मिले। इस बार 18 दिव्यांगजों को अनुदान मिला है।
विज्ञापन

-दीपिका परिहार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें