फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मेडिकल कॉलेज में गंदगी, संक्रमण फैलने का खतरा, मरीज-तीमारदार परेशान

Tue, 03 Oct 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के आईसीसीयू वार्ड में बेडों के नीचे फैली गंदगी। स्त्रोत-मरीज के तीमारदार ने भेजी
विज्ञापन
सहारनपुर। राजकीय मेडिकल काॅलेज में मरीजों की सेहत पर गंदगी भारी पड़ रही है। सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने से जगह-जगह गंदगी फैली रहती है। आईसीसीयू वार्ड के बाहर फैली गंदगी और अंदर बेड़ों के नीचे गंदगी का अंबार लगा है। बेड़ों से चादरें भी गायब थी। कूड़ेदान से ग्लूकोज की खाली बोतलें खुले में पड़ी रही। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इन दिनों एक हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। वार्डों में मरीज भर्ती हैं। हालात इतने खराब हैं कि मेडिकल कॉलेज के आईसीसीयू-6 वार्ड में फैली गंदगी और उठ रही दुर्गंध से मरीज परेशान हैं। वार्ड के बाहर कूड़ेदान से कचरा फैला है। ग्लूकोज की खाली बोतलें बाहर निकली पड़ी रही। यहीं नहीं वार्ड के अंदर बेड़ों के नीचे खाली बोतलें और ऑक्सीजन पाइप, कोटन और रैपर पड़े मिले। गंदगी का ऐसा आलम देख मरीज और तीमारदार परेशान हैं। गंदगी और अव्यवस्था के बीच मरीज इलाज कराने के लिए मजबूर हैं। परिसर में कुत्तों का जमावड़ा रहता है। उनके भौंकने से मरीजों की नींद में खलल पड़ती है। तीमारदारों का आरोप है कि शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं होती है।



मेडिकल कॉलेज में साफ-सफाई की व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आईसीसीयू वार्ड में गंदगी की किसी तीमारदार ने शिकायत नहीं की है। अगर ऐसा है तो मामला गंभीर है। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराया जा रहा है। साफ-सफाई को लेकर आउटसोर्स एजेंसी सुपरवाइजर को सख्त हिदायत दी गई। - डॉ. संगीता अनेजा, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के आईसीसीयू वार्ड में बेडों के नीचे फैली गंदगी। स्त्रोत-मरीज के तीमारदार ने भेजी

मेडिकल कॉलेज के आईसीसीयू वार्ड में बेडों के नीचे फैली गंदगी। स्त्रोत-मरीज के तीमारदार ने भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें