फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: टेबल टेनिस में डिंपल, सोहम, सलोनी और रूही ने जीते मुकाबले

Wed, 13 Nov 2024 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका टेबल टेनिस प्रतियोगिता मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई। बालिका वर्ग में डिंपल, सलोनी और रूही नवाज तथा बालक वर्ग में सोहम, जितामन, सार्थक और आयांश ने बाजी मारी।
विज्ञापन



प्रतियोगिता का आयोजन खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना की देखरेख में हुआ। इसमें जनपद के 48 बालकों और 29 बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा ने किया। खिलाड़ियों ने जोश के साथ प्रतिभाग करते हुए प्रतियोगिता में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन पर पुरस्कार वितरण अलंकार किशोर के हाथों किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जतिन, रेनू त्रिपाठी, शगुन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का परिणाम
आयु वर्गपहला बालक/बालिका-दूसरा बालक/बालिकातीसरा बालक/बालिका
अंडर-13-सोहम/डिंपलसक्षम/साक्षी-कनब/जिया
अंडर-15-जितामन/सलोनीआयांश/सृष्टिवर्धन/डिंपल
अंडर-17-जितामन/रूही नवाज खानआयांश/सलोनीपाल-ईशान/डिंपल
डबल्ससार्थक-आयांश/रूही-सलोनी-जितामन-सोहम/सृष्टि-डिंपल-वर्धन-ईशान/शगुन-जिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें