फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सरकारी चिकित्सक बनने में नहीं दिखाई रुचि, साक्षात्कार देने आए 18

Sat, 18 Nov 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में अभ्य​र्थियों के साक्षात्कार लेते डीएम व स्वास्थ्य विभाग के अ​धिकारी
विज्ञापन
सहारनपुर। सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। 25 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था, जिनमें से 18 ही अभ्यर्थी साक्षात्कार देने के लिए पहुंचे। इससे साफ है कि एमबीबीएस डिग्री धारक सरकारी चिकित्सक बनने में रूचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सरकारी अस्पताल में संविदा चिकित्सकों के पदों पर साक्षात्कार हुआ। इसमें मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक, जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. रतनपाल सिंह सुमन, महिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. विनोद कुमार, डीपीएम खालिद हुसैन और एकाउंट मैनेजर ज्ञानेंद्र शुक्ल रहे। एक-एक सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया और उनका साक्षात्कार लिया। इसके साथ ही उनके सभी कागजात देखें गए।
खास बात यह रही कि साक्षात्कार 25 अभ्यर्थियों का होना था, लेकिन इनमें से 18 ही अभ्यर्थी साक्षात्कार देने आए। जिन अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ, उनकी लिस्ट अगले सप्ताह मुख्य चिकित्सा अधिकारी के बाहर चस्पा हो जाएगी। स्वास्थ्य विभाग को नए चिकित्सक मिलने से सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें