फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आशा के साथ मारपीट को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, 11 घायल

Sat, 18 Nov 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। बाबूपुर नगली में गांव की आशा के साथ मारपीट को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। दोनों और से लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। जिसमें 11 लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बाबूपुर नगली गांव में मोनू और ऋषिपाल पक्ष में महिला के साथ मारपीट करने को लेकर तनातनी बढ़ गई। देखते ही देखते दोनों और के लोग लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर एक दूसरे पर हमलावर हो गए। इसमें ऋषिपाल, रविंद्र, कार्तिक, संजय, राजू, राहुल और जबकि दूसरे पक्ष के मोनू, पिंकू, नरेश, सुनील कुमार और नकली सिंह घायल हो गए। संघर्ष की जानकारी होने पर सीओ अशोक सिसोदिया और इंस्पेक्टर सूबे सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे और स्थिति को संभाला।
पुलिस ने सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पक्षों के पांच लोगों को नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ऋषिपाल पक्ष के रविंद्र का कहना था उसकी चाची कुसुम गांव की आशा है। मोनू पक्ष ने चाची के साथ मारपीट की थी। जिसको लेकर उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी। इसी को लेकर उन पर हमला किया गया। वहीं, मोनू का आरोप है कि उक्त लोगों ने आशा के साथ मारपीट का झूठा आरोप लगाकर उन पर हमला किया है। इंस्पेक्टर सूबे सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है की महिला के साथ मारपीट को लेकर झगड़ा हुआ है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें