फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नहीं मिली कंपोजिट ग्रांट, खुद परीक्षा सामग्री मुहैया करा रहे शिक्षक

Wed, 08 Nov 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर के परिषदीय विद्यालय में परीक्षा देते विद्याथीZ
विज्ञापन
सहारनपुर। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को इस बार कंपोजिट ग्रांट नहीं मिली है। इसकी वजह से अर्धवार्षिक परीक्षाओं को कराने की पूरी जिम्मेदारी शिक्षकों पर है। शिक्षक अपनी जेब से पैसा खर्च कर प्रश्न पत्र प्रकाशित और उसको फोटो कॉपी करा रहे हैं। प्रत्येक विद्यार्थी पर सभी परीक्षाओं का करीब 20 रुपये खर्च आ रहा है।
विज्ञापन

विद्यालयों को प्रत्येक वर्ष कंपोजिट ग्रांट मिलती है। इस रुपये का इस्तेमाल विद्यालयों की मरम्मत और रख रखाव आदि पर खर्च किया जाता है। शिक्षक इसी रुपये में से परीक्षा के लिए कुछ धन रख लेते हैं। जिससे प्रश्न पत्र छपवाना, उत्तर पुस्तिका और अन्य सामग्री खरीदी जाती है, लेकिन इस बार विद्यालयों को कंपोजिट ग्रांट का रुपया अभी तक नहीं मिला है। जनपद में अर्धवार्षिक परीक्षाएं चार नवंबर को शुरू हुई थी, जो नौ नवंबर तक चलेंगी। परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका आदि सामग्री शिक्षक अपने रुपयों से खरीदकर परीक्षाएं करा रहे हैं।
परीक्षा पर लाखों रुपये का खर्च
जनपद में 1,438 परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें सत्र 2023-24 में कुल 2.21 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। शिक्षकों की मानें तो प्रत्येक विद्यार्थी की परीक्षा पर 15 से 20 रुपये खर्च आता है, जिसमें प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका खरीदी जाती हैं। इस प्रकार 2.21 लाख विद्यार्थियों की परीक्षा के खर्च का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

केवल वार्षिक परीक्षाओं के लिए रुपया आता है। अर्ध वार्षिक परीक्षा के लिए किसी प्रकार का बजट नहीं मिलता। चूंकि शिक्षक कंपोजिट ग्रांट से दस फीसदी रुपया अपनी मर्जी से परीक्षा आदि पर खर्च कर सकते हैं। ऐसे में वह कंपोजिट ग्रांट के रुपयों से परीक्षा करा लेते हैं।
विज्ञापन

- डॉ. अनीता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें