फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बदमाशों से भिड़ा जनसेवा केंद्र संचालक, तमंचा छीना, दो लाख की रकम लुटने से बची

Tue, 07 Nov 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। जनसेवा केंद्र संचालक से तमंचाधारी दो बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। विफल रहने पर बदमाशों ने उसके सिर में तमंचे की बट मार कर लहूलुहान कर दिया। संचालक बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों से भिड़ गया तथा उनका तमंचा छीन लिया। इसके बाद बदमाश बाइक से भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पीड़ित को उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया।
विज्ञापन


सरसावा सीएचसी में भर्ती गांव घांघोढ़ निवासी सतीश कुमार ने बताया कि वह गांव हुसैनपुर में जन सेवा केंद्र चलाता है तथा महिला समूहों से जुड़कर लोन पर रुपए लेने देने का काम करता है। सतीश ने बताया कि मंगलवार शाम सात बजे वह करीब दो लाख रुपये लेकर सरसावा से गांव जा रहा था कि ग्राम झरौली के समीप तमंचाधारी दो बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने उसके कंधे पर टंगा रुपया से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। परंतु वो बदमाशों से भिड़ गया जिस पर बदमाशों ने उसके सिर पर तमंचे की बट से कई बार वार किए। चीखने की आवाजें सुनकर आसपास खेतों पर काम कर रहे लोग दौड़े आए तथा घायल को उठाकर पुलिस को सूचना की। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर बदमाशों की तलाश की लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। इसके बाद पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया। सरसावा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि लूट का प्रयास विफल हो गया है। मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें