फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस, दीपावली पर मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। धनतेरस और दीपावली पर्व पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए कुछ दिन पहले ही 500एमवीए के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाकर अब आपूर्ति बाधित होने पर मदद के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। बिजली गुल होने या फाल्ट के बारे में सूचना देेने के लिए घंटाघर स्थित बिजलीघर पर यधह कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका हेल्पलाइन नंबर 9193330422 है।
विज्ञापन

विद्युत निगम के नगरीय अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि इस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने पर संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंता समस्या को दूर कराने का प्रयास करेंगे। विद्युत उपकेंद्र के क्षेत्र में संबंधित एसडीओ ऐसे मामलों की निगरानी करेंगे। वे अपने क्षेत्र में आने वाले विद्युत उपकेंद्रों के नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि शहर में जिन क्षेत्रों में ओवरलोड या अधिक फाल्ट की दिक्कतें आती हैं। ऐसे क्षेत्रों को चिह्नित कर निगम की टीमों को पहले से ही व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए कहा गया है।
---------
घरों को रोशन करें, अनावश्यक प्रयोग न करें
- विद्युत निगम की टीमों की ओर से लोगों से यह भी अपील की जा रही है कि वे दीपावली पर घरों को जरूर रोशन करें। लेकिन अनावश्यक बृिजली की खपत से भी बचें। इससे त्योहार की रंगत भी बनी रहेगी और अधिक बिजली बिल से भी उपभोक्ता बच सकेंगे। ऐसा करने से कुछ क्षेत्रों में ओवरलोड की समस्या भी काफी हद तक कम हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें