सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में ढाबा संचालक ने कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
नल्हेड़ा बक्काल निवासी निवासी एवं ढाबा संचालक धर्म सिंह ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि अंबाला रोड पर लक्ष्मी ढाबा है। आरोप है कि 26 सितंबर को एक ढाबा मालिक और उनके कुछ सहयोगियों ने परिवार के साथ अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि बुजुर्ग पिता, पत्नी और बच्चों के साथ भी अभद्रता की गई। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। पीड़ित ने बताया कि घटना के समय 25 से 30 लोग मौजूद थे।
सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी राजनीति से जुड़े हैं। पुलिस के साथ अच्छी बात होने की बात कहते हैं। इससे खुद और परिवार के लोग सदमे में है। पीड़ित ने एसएसपी से विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मां-बेटे पर धारदार हथियार से हमला, रिपोर्ट दर्ज
देवबंद। खेड़ामुगल मदन सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी सुमित ने ने बेटे रणजीत को फोन कर अपने घर बुलाया, बेटा अपनी मां के साथ वहां पहुंचा तो आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज करनी शुरु कर दी, विरोध करने पर उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें दोनों घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।