फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा में बही भक्ति धारा

Sun, 04 Sep 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
विज्ञापन
गंगोह में बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा में शामिल महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दो दिवसीय श्री श्याम वंदना महोत्सव का शुभारंभ श्री श्याम प्रभु खाटू वाले की भव्य निशान यात्रा के साथ किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु निशान यात्रा में शामिल हुए। प्रथम बार निकाली गई निशान यात्रा का कई स्थानों पर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत हुआ।
विज्ञापन


श्री श्याम परिवार के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के तहत शनिवार शाम रामतीर्थ कॉलोनी स्थित श्री नवदुर्गा मंदिर में पवित्र चुलकाना धाम के मुख्य पुजारी मनोज पुजारी ने धर्मध्वजा पूजन कराया। इसके बाद श्री बालाजी धाम के महंत सुशील शर्मा द्वारा निशान यात्रा का शुभारंभ किया गया।

नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई निशान यात्रा श्री महादेव कुटी बड़ा हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। नगर में प्रथम बार बड़ी श्रद्धा और भक्तिभाव से निकाली गई निशान यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरूष श्रद्धालु हाथों में बाबा श्याम का ध्वज लेकर झूमते-गाते चल रहे थे।
विज्ञापन


बाबा श्याम मुख्य रथ पर विराजमान थे। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा से यात्रा का स्वागत किया गया। भाजपा नेता चौधरी नक्षत्रपाल सिंह, रविशंकर गर्ग, रघुनंदन गोयल, राकेश गोयल, रमेशचंद गर्ग, बृजमोहन वर्मा, अनित गोयल, दीपांशु गोयल, पीयूष गोयल, शुभम, मिंटु, अमित, सभासद मनीष सीटू, मुकेश बंसल, अर्पित गोयल आदि का सहयोग रहा। 

 रविवार को श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का गुणगान होगा। इसमें आमंत्रित विख्यात कलाकार प्रदीप गुप्ता पुष्प गुरुजी, रजनी राजस्थानी जयपुर, दीपक बिंदल दिल्ली अपनी मधुर वाणी में बाबा श्याम के भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। 
विज्ञापन

बाबा बंशी वालों की कृपा से आहूत श्री श्याम वन्दना महोत्सव में बाबा का अलौकिक शृंगार, छप्पन भोग व फूलों की वर्षा आकर्षण का केंद्र होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें