फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्घाभाव से निकाला नगर कीर्तन

विज्ञापन
सहारनपुर में घंटाघर पर नगर कीर्तन में करतब दिखाते अखाड़े के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। श्री गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में महानगर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत हुआ। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
नगर कीर्तन श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा रोड से शुरू होकर रेलवे रोड, घंटाघर, नेहरू मार्केट, शहीद गंज बाजार और भगत सिंह मार्ग से होता हुआ गऊशाला रोड स्थित पंजाबी गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में सबसे आगे नगारा रखा हुआ था। इनके पीछे रणजीत अखाड़ा के युवक शस्त्र चलाने का कौशल दिखा रहे थे। राजपुरा से आया जत्था भी हैरतअंगेज करतब दिखा रहा था।
विज्ञापन

प्रभातफेरी संत भागमल, गुरुद्वारा नुमाइश कैंप, पंजाबी गुरुद्वारे के जत्थे शबद गायन करते हुए चल रहे थे। पंजाब से आया बैगपाइपर बैंड आकर्षण का केंद्र रहा। पंजप्यारों में जत्थेदार मेहर सिंह, मनिंद्रपाल सिंह, गुरदयाल सिंह, अजीत सिंह, मनमीत सिंह चल रहे थे। पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी सुशोभित थी। जिसकी सेवा वीर सिंह कर रहे थे। इसके साथ ही डॉ. स्वर्णजीत सिंह के साथ अन्य सेवादार सड़क की सफाई करते चल रहे थे। पंजाबी गुरुद्वारा पहुंचने पर नगर कीर्तन भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान प्रधान सरदार बलवीर सिंह, दलजीत सिंह कोचर, गुरविंद्र सिंह कालड़ा, सुजवीर सिंह, इंद्रपाल सिंह, प्रीतपाल जुनेजा, सुरेंद्रपाल सिंह, तरनजीत सिंह बग्गा, प्रभजोत सिंह, छवप्रीत सिंह, प्रीत सिंह, रनदीप सिंह, रनजीत सिंह, जसवंत सिंह, चरनजीत सिंह, परमवीर सिंह, आशुदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, अरविंद्रपाल सिंह चावला, अमरजीत सिंह, परमिंदर सिंह कोहली, पुरुषोत्तम सिंह, बलवीर सिंह चावला, रमनदीप सिंह सेठी, जसविंद्र सिंह बग्गा, गुरमीत सिंह, एमपी सिंह चावला, दीदार सिंह सेठी, इंद्रजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

व्यापारियों ने किया स्वागत
सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल द्वारा नेहरू मार्केट में नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। इस मौके पर नगर विधायक राजीव गुंबर, महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा और महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि हमें अपने जीवन में श्री गुरुनानक महाराज के आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। इससे मानव जाति का कल्याण संभव है। इसके साथ ही प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान सूरज, गुलशन अनेजा, हरप्रीत सचदेवा, यशपाल डाबरा, सुधीर मिगलानी, अशोक छाबड़ा, संजय गुप्ता, मानक सेतिया, सार्थक बाठला, पारस गांधी, हर्षप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।

सहारनपुर में घंटाघर पर नगर कीर्तन में करतब दिखाते अखाड़े के पदाधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें