फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अष्टमी पर शाकंभरी के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

विज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
अष्टमी पर शाकंभरी के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
विज्ञापन

शाकंभरी (सहारनपुर)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की विख्यात सिद्ध पीठ शाकंभरी देवी मंदिर में फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। माता के गगनभेदी जयकारों के बीच भक्तों ने कई कई घंटे लंबी कतार में लगकर महामाई के दर्शन किए। भक्तों की लाइन शंकराचार्य आश्रम तक जा पहुंची।
सिद्ध पीठ में रविवार को साप्ताहिक अवकाश एवं अष्टमी पर भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही श्रद्धालुओं के वाहनों का काफिला शाकंभरी क्षेत्र में पहुंचना शुरू हो गया। हालांकि सिद्ध पीठ में पहले से ही एक प्लाटून पीएसएसी व्यवस्था बनाने के लिए तैनात है। पहले वाहनों को भूरा देव के पास शाकंभरी खोल में रोका जा रहा था, परंतु हालात बेकाबू होता देखकर कोतवाली प्रभारी मिर्जापुर अमरदीप लाल एवं एसएसआई सतीश यादव ने चौपहिया वाहनों को भूरा देव से पहले एक भूखंड में रोक दिए, तब भीड़ नियंत्रित हुई। यहां से श्रद्धालु पैदल मां के दर्शनों को गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लेटकर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी कम नहीं रही। शंकराचार्य आश्रम, भूरा देव के पास सिद्ध पीठ संकटमोचन हनुमान धाम, मां बगला मुखी मंदिर, रक्तदंतिका मंदिर में भक्तों ने भंडारों का आयोजन किया। वहीं भूरा देव से छह किमी दूर शिवालिक पहाड़ियों के मध्य स्थित संहश्रा ठाकुर विष्णु भगवान के मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। पूरी घाटी भगवान के जयकारों से गुंजायमान हो गई। श्रद्धालुओं ने सूरजकुंड में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। बाद में भंडारे का आयोजन किया।

मां शाकंभरी के दर्शनों को कतार में लगे श्रद्वालु- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें