फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाजी के भजनों पर झूमे श्रद्घालु

विज्ञापन
गिल कॉलोनी स्थित नारायणपुरी मन्दिर से निकली शोभायात्रा में सजी शिव पार्वती की झांकी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। श्री बालाजी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में महानगर में कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। मोहल्ला चौंताला स्थित श्री बालाजी हनुमान मंदिर में भजन संध्या हुई तो गिल कॉलोनी स्थित श्री नारायणपुरी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री बालाजी महाराज के भजनों पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

मोहल्ला चौंताला स्थित श्री बालाजी हनुमान मंदिर में भजन संध्या और राष्ट्र कल्याण के लिए श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ व महायज्ञ किया गया। हापुड़ से आए गायक संजू शर्मा ‘पागल’ ने श्री बालाजी महाराज के भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। इस दौरान मंदिर अधिष्ठाता पंडित वासुदेव निर्मोही, उत्सव संचालक विनय जिंदल, विभोर जिंदल, विनय जैन, राजा जैन, राज अरोड़ा मौजूद रहे। उधर, गिल कॉलोनी स्थित श्री नारायणपुरी मंदिर से श्री श्याम सलोनी परिवार द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो गिल कॉलोनी से कोर्ट रोड, जैन कॉलेज रोड, न्यू आवास-विकास होते हुए पुराना आवास-विकास स्थित श्री शिव मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य पंडित प्रगीत कौशिक महाराज शामिल हुए। शोभायात्रा में सबसे आगे धर्म ध्वज लेकर युवा चल रहे थे। इनके पीछे भगवान श्री गणेश का रथ चल रहा था। इनके साथ ही श्री बालाजी महाराज का और बाबा खाटू श्याम का रथ चल रहा था। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में श्री राधा-कृष्ण व श्रीराम दरबार की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान नीरज गोयल, तुषार गोयल, चिराग, प्रदीप, पवन मित्तल, मुकेश सिंह मौजूद रहे।
वहीं, बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में श्री रामायण के अखंड पाठ का शुभारंभ संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने विधिवत पूजन कराकर किया। इसके साथ ही श्री बालाजी महाराज, बाबा भैरव महाराज, बाबा प्रेतराज सरकार को चांदी का चोला अर्पित किया गया। आचार्य अमित भारद्वाज, आचार्य दीपक दीक्षित, अमित शास्त्री, आचार्य प्रशांत, आचार्य शुभम कौशिक ने देव पूजन कराया। अतुल जोशी महाराज ने कहा कि श्री बालाजी महाराज भक्तों के कष्ट हर लेते हैं, जहां भी श्री रामायण का पाठ होता है, वहां पवनपुत्र वीर बजरंग बलि किसी न किसी रूप में विराजमान रहते हैं। इस दौरान प्रमोद माहेश्वरी, अजय सूरी, विनोद शुक्ला, पंडित खेमराज मिश्रा, सतीश गुप्ता, अखिल, शुभम कौशिक, मनोज वालिया मौजूद रहे।

गिल कॉलोनी स्थित नारायणपुरी मन्दिर से निकली शोभायात्रा में सजी खाटू श्याम की झांकी- फोटो : SAHARANPUR

गिल कॉलोनी स्थित नारायणपुरी मन्दिर से निकली शोभायात्रा में सजी बालाजी की झांकी- फोटो : SAHARANPUR

मौहल्ला चौंताला स्थित बालाजी हनुमान मन्दिर में आयोजित कार्यक्रम में भजन गाते कलाकार- फोटो : SAHARANPUR

मौहल्ला चौंताला स्थित बालाजी हनुमान मन्दिर में आयोजित कार्यक्रम में भजनो पर झूमते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

हनुमान जयंती के चलते बालाजी धाम बेहट़ रोड़ पर हनुमान चालीसा पाठ करते अतुल जोशी महाराज व आचार्यगण- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें