फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विकास प्राधिकरण ने दोबारा सील की अवैध काॅलोनी

विज्ञापन
सहारनपुर के जनता रोड ​पर विकास प्रा​धिकरण द्धारा  सील की गई कॉलोनी , स्रोत विभाग
विज्ञापन
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम ने जनता रोड स्थित एक अवैध कालोनी परिसर को दोबारा सील कर दिया। इस कालोनी को पहले दो दिसंबर को सील किया गया था। आरोप है कि इसके बावजूद कालोनी में निर्माण कार्य चल रहा था।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि जनता रोड पर करीब 80 बीघा भूमि पर एक अनधिकृत काॅलोनी में सड़कों व भवनों का निर्माण किए जाने के चलते उसके विरुद्ध प्राधिकरण में मुकदमा विचाराधीन है। इस वाद के तहत प्राधिकरण की टीम ने थाना देहात कोतवाली की पुलिस बल के साथ दो दिसंबर को इसे सील किया गया था। सील की गई इस अवैध कालोनी में निर्माण की सूचना पर प्राधिकरण की टीम ने इसका निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि सील की गई काॅलोनी परिसर में निर्माण कार्य चल रहा था। इस पर इस काॅलोनी को दोबारा सील किया गया।
उन्होंने बताया कि यह काॅलोनी अनधिकृत है जिसका प्राधिकरण से कोई मानचित्र स्वीकृत नहीं है। उनके द्वारा नियम विरुद्ध कार्य किया जा रहा है। इसके चलते विकास प्राधिकरण द्वारा सील की कार्यवाही की गई। उन्होंने कहा कि इस काॅलोनी को लेकर उच्च न्यायालय के आदेश पर शासन में सुनवाई चल रही है। ये काॅलोनियां विकास प्राधिकरण के क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें