नागल। सोमवार को गांव बढेडी कोली की अनुसूचित बस्ती में आयुष्मान भव: के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित कर लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि सरकार अनेक जन कल्याणकारी योजना संचालित कर सबका साथ सबका विकास के फॉर्मूले को लेकर सबका विश्वास जीतने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जितना सम्मान बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को मोदी और योगी की सरकार में दिया गया है वह किसी भी सरकार में नहीं दिया गया। कार्यक्रम में मीर हसन, अभिषेक, मंथलेश कार्तिक अमरनाथ, हिमांशु, शाहनवाज सहित 80 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। राम प्रधान संतोष देवी, अरुण त्यागी, संजय, अमरदीप, हरीश त्यागी, वीरमपाल, विकास, मोनू शर्मा, शिवानी सिंह, दीक्षा कश्यप, ज्योति आदि रहे।