सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम ने चकहरेटी में अवैध रूप से बनाई जा रही तीन दुकानों के निर्माण कार्य को सील किया। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि जनता रोड स्थित चकहरेटी में अवैध रूप से बनाई जा रही तीन दुकानों के निर्माण कार्य को विकास प्राधिकरण की टीम ने सील कर दिया। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण कार्य को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध काॅलोनियों और अवैध निर्माण कार्यों के विरुद्ध विकास प्राधिकरण का अभियान जारी रहेगा। इस दौरान अवर अभियंता सुधीर कुमार, मेट विजय बिष्ट, आबिद आदि मौजूद रहे।