फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्मार्ट मीटर की बिगड़ी चाल उपभोक्ताओं को कर रही परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- तय तिथि से पहले ही काट दी जा रही बिजली
विज्ञापन

- बिल जमा होने के बाद भी नहीं जुड़ रहा कनेक्शन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। स्मार्ट मीटर की बिगड़ी चाल उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा रही है। बिल जमा करने की तय तिथि से पहले बकाएदार बताकर उपभोक्ताओं की बिजली काटी जा रही है। इससे उपभोक्ता खासे परेशान हैं। अधिकारियों के पास भी इस प्रकार की शिकायतें आ रही हैं।
शहर में करीब 1.50 लाख उपभोक्ता हैं। बिजली चोरी रोकने और उपभोक्ताओं को सहूलियत के लिए स्मार्ट मीटर लगाए गए। करीब 49 हजार के घरों और प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लगे हैं। महानगर में आवास विकास, हकीकत नगर, पंजाबी बाग, मंदाकिनी विहार, प्रद्युमन नगर सहित अन्य कालोनियों में स्मार्ट मीटर हैं। कनेक्शन कटने के बाद भी स्मार्ट मीटर में लाइट जलती रहती है। ऐसे में कई बार उपभोक्ताओं को पता नहीं चलता। जब बिजली नहीं आती तो उपभोक्ता आसपास पड़ोसियों के यहां चेक करते हैं। जिसके बाद ही उन्हें पता लगता है कि उनका कनेक्शन कट गया।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि तय तिथि से पहले ही बिजली कनेक्शन काटा जा रहा है। बिजली जुड़वाने के लिए उपभोक्ताओं को अपने क्षेत्र के एसडीओ या अवर अभियंता से संपर्क करना पड़ रहा है। तब भी उन्हें कई घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ता है।


गलत बिल बनाने पर तीन मीटर रीडरों पर हुई थी कार्रवाई

मीटर रीडर गलत रीडिंग डालकर बिजली का बिल बना रहे हैं। जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा। पिछले महीने विद्युत निगम के अधिकारियों ने जांच कराई तो इसका खुलासा हुआ था। इसके बाद बिलिंग एजेंसी ने तीन मीटर रीडर की सेवा समाप्त कर दी थी। उनमें मीटर रीडर अजीम शोएब, हुसनैन और अब्दुल खालिद थे।
केस-एक
हकीकत नगर निवासी राजकुमार का कहना है कि पिछले महीने उनका बिल 2300 रुपये आया। उनके यहां स्मार्ट मीटर लगा है। बिल जमा करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल थी, लेकिन उनका कनेक्शन 12 अप्रैल को ही काट दिया गया। इसके बाद उन्होंने संबंधित अवर अभियंता को फोन कर कनेक्शन जुड़वाना पड़ा।

केस-दो

आवास विकास निवासी आशीष बताते हैं कि फरवरी में उनका बिल 1800 रुपये आया था। उन्होंने बिल का भुगतान ऑनलाइन किया था। उसके बाद भी उनका कनेक्शन तय तिथि से पहले ही काट दिया। बाद में जुड़वाने के लिए संबंधित एसडीओ से संपर्क किया और कनेक्शन जुड़वाया।
विज्ञापन


वर्जन
अगर तय तिथि से पहले बिजली कनेक्शन कट रहा है तो यह गंभीर है। उपभोक्ता का जितना बिल आता है वह उस महीने उतना जमा नहीं कर पाता। इसलिए पिछले महीने का बकाया रह जाता है। इसी वजह से कनेक्शन कटता है। फिर भी हम जांच कराएंगे। - एके आत्रेय, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें