सहारनपुर। जिले में शुक्रवार को कोरोना का केस नहीं मिला, जबकि तीन संक्रमित ठीक हुए हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि जिन लोगों के सैंपल बृहस्पतिवार को लिए गए थे, उनकी रिपोर्ट शुक्रवार को प्राप्त हुई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। राहत की बात यह रही कि तीन संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। जिले में अब तक 126 कोरोना के केस मिल चुके हैं। इनमें से 107 ठीक हो गए। अब 19 सक्रिय केस हैं। संवाद