फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआर के लिए जुटाया जा रहा जमीन का ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अंबाला से शामली तक नये छह लेन एक्सप्रेस-वे के लिए डीपीआर बनाने में तेजी आई है। डीपीआर के लिए सहारनपुर जिले की नकुड़ और रामपुर मनिहारान तहसील से उन गांवों का ब्योरा इकट्ठा कराया जा रहा है, जहां से इस एक्सप्रेस वे के गुजरने की संभावना है।
विज्ञापन

हालांकि नया एक्सप्रेस-वे सहारनपुर जिले के किन किन गांवों से होकर गुजरेगा, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी इस बारे में खुलकर कुछ नहीं बता पा रहे हैं। अंबाला से शामली तक नया छह लेन एक्सप्रेस वे बनना है, जो भारत माला परियोजना के तहत बनेगा। इसकी लंबाई करीब 110 किमी होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की तरफ से डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाई जा रही है। इसका आरओडब्ल्यू (राइट ऑफ वे) करीब 60 मीटर होगा। एनएचएआई के पीआईयू अंबाला द्वारा डीपीआर तैयार कराई जा रही है। इसके लिए पूर्व में वन विभाग से भी सहारनपुर जिले में वन क्षेत्र की भूमि के संबंध में डाटा संकलित किया, ताकि एक्सप्रेस वे की जद में वन क्षेत्र को आने से बचाया जा सके। अंबाला से शामली के बीच सहारनपुर जिले में यह एक्सप्रेस वे नकुड़ और रामपुर मनिहारान तहसील क्षेत्र से गुजरेगा, लिहाजा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से इन दोनों तहसीलों से भी गांवों की जमीन का ब्योरा मांगा है।
इकनॉमिक कॉरिडोर से जुड़ेगा नया एक्सप्रेस वे
नए एक्सप्रेस वे को दिल्ली से देहरादून तक बन रहे इकनॉमिक ग्रीन कॉरिडोर का इंटर कॉरिडोर बनाया जाना है। अंबाला से यमुना नदी पार करके सहारनपुर जिले में नकुड़ तहसील क्षेत्र के गांवों से होता हुआ यह रामपुर मनिहारान क्षेत्र में पहुंचकर इकनॉमिक ग्रीन कॉरिडोर से जाकर जुड़ जाएगा।
विज्ञापन

एनएचएआई के अंबाला पीआईयू से जनरल मैनेजर (तकनीकी) एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व में सहारनपुर और शामली जिले में वन क्षेत्र के संबंध में वन विभाग के अधिकारियों से जानकारी मांगी थी। साथ ही सहारनपुर जिले की दो तहसीलों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि नया एक्सप्रेस-वे किन किन गांवों से गुजरेगा, यह अभी तय नहीं हुआ है, क्योंकि डीपीआर तैयार होने पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें