फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बावजूद गर्मी से राहत नहीं, जलभराव ने किया परेशान

विज्ञापन
सहारनपुर में सुबह झमाझम हुई बरसात में चन्द्र नगर में हुऐ जलभराव से जाते वाहन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में शुक्रवार की सुबह झमाझम बारिश के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली, बल्कि जगह जगह भारी जलभराव लोगों की परेशानी का सबब जरूर बना रहा। बारिश की वजह से विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में परेशानी हुई। ऐसे में कई लोग छाता लेकर बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते नजर आए।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह आसमान में घने बादल छाए हुए थे। करीब साढ़े सात बजे शहर में बारिश हुई हुई। करीब एक घंटा तक झमाझम बारिश के कारण शहर की कई कॉलोनियों और मुख्य मार्गों पर भारी जलभराव हुआ। ओजपुरा और चंद्रनगर में सड़कें पानी से लबालब रहीं। हसनपुर में आईटीसी रोड से सटी गलियों के कई घरों तक में पानी घुस गया। नवीन नगर, नंदपुरी कॉलोनी, प्रकाशलोक कॉलोनी, रामविहार कॉलोनी, मानकमऊ, विल्सन का बाग आदि कॉलोनियों में भी भारी जलभराव हुआ। अंबाला रोड और देहरादून रोड पर सीवर लाइन की वजह से सड़क खोदने की वजह से मिट्टी उखड़ी पड़ी है, जिस पर बारिश की वजह से कीचड़ हो गया। इसकी वजह से वाहनों और पैदल तक यात्रियों को चलने में परेशानी हुई। दोपहर तक के लिए यातायात एक साइड की सड़क से चलाया गया। बारिश के बावजूद लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान 27.5 और अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि एक दिन पहले बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 24.8 और अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। खास बात यह रही कि बारिश बेहट रोड और पुराना कलसिया रोड क्षेत्र की कॉलोनियों में नहीं हुई।

सहारनपुर में सुबह झमाझम हुई बरसात में स्कूली जाते बच्चे- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में सुबह झमाझम हुई बरसात में औजपुरा में हुआ जलभराव से जाते वाहन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें