फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बारिश के बावजूद गर्मी से राहत नहीं, उमस ने किया परेशान

Mon, 23 Jun 2025 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बारिश के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार की सुबह बूंदाबांदी के बावजूद दिन भर उमस बनी रही। न्यूनतम तापमान में तीन और अधिकतम तापमान में 4.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि रही है।
विज्ञापन

जनपद में दो दिन से बारिश हो रही है। सोमवार की सुबह भी जब लोग जागे तो बूंदाबांदी हो रही थी। पूर्वाह्न 11 बजे तक बादल छाए रहे और बारिश के आसान बने रहे, लेकिन उसके बाद बादल छट गए। धूप निकलने के बाद उमस की स्थिति बन गई। पंखों में भी कोई खास राहत नहीं मिल सकी।
न्यूनतम तापमान जो रविवार को 26 डिग्री सेल्सियस था वह बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस हो गया। अधिकतम तापमान भी रविवार के 32.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 37.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। उधर, मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


धंस गए स्मार्ट रोड के फुटपाथ
दो दिन की बारिश से कई जगह स्मार्ट रोड के फुटपाथ धंस गए हैं। कलक्ट्रेट से कोर्ट रोड पुल तक कई जगह फुटपाथ की टाइल्स धंस गई हैं। इसी प्रकार अंबाला रोड और नेहरू मार्केट में भी फुटपाथ धंसे हैं। इसकी वजह से फुटपाथ पर कई जगह पानी जमा रहा। इसकी वजह से दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें