संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। निजीकरण के विरोध में घंटाघर स्थित बिजली घर में विद्युत कर्मियों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि आंदोलन पर रहने के बावजूद विद्युत कर्मियों ने रिकॉर्ड 3104 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की है।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त् संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि विद्युत कर्मी निजीकरण के विरोध में संघर्ष कर रहे हैं। आंदोलन के प्रारंभ से ही संघर्ष समिति का यह मत है कि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो। समिति ने गर्मी में बिजली की लगातार बढ़ रही मांग को देखते हुए बिजली कर्मियों का आह्वान किया कि उपभोक्ताओं को परेशानी ने हो। 31104 मेगावाट की विद्युत आपूर्ति न केवल उत्तर प्रदेश के लिए एक रिकॉर्ड है अपितु यह देश के किसी भी प्रांत में आज की तारीख तक सर्वाधिक विद्युत आपूर्ति का एक नया कीर्तिमान है। उन्होंने निजीकरण के मामले में मुख्यमंत्री से भी हस्तक्षेप की मांग की।