फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डिप्टी सीएम ने चिकित्सा अधीक्षक को निलंबित करने के दिए आदेश

Sat, 28 Jan 2023 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महिला सीएचओ से रिश्वत लेने में गिरफ्तार हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नितिन कंडवाल का संज्ञान शासन ने लिया है। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने चिकित्सा अधीक्षक को निलंबित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

गत छह जनवरी को महिला सीएचओ संगीता देवी से नौ हजार की रिश्वत लेते हुए बेहट सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नितिन कंडवाल को मेरठ एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चिकित्सा अधीक्षक के गिरफ्तार होने के बाद शासन को निलंबित करने की संस्तुति की थी। जिसके बाद उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने चिकित्सक को निलंबित करने के आदेश दे दिए हैं। सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि शासन से पत्र मिलने के बाद चिकित्सक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई होगी।
सलेमपुर गदा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सीएचओ संगीता देवी ने बेहट सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक पर नौ हजार रुपये लेने का आरोप लगाया था। मेरठ की टीम ने उन्हें उनके कार्यालय में रिश्वत लेकर रंगे हाथ पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें