फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoband: पशुओं की खालों से भरा वाहन पकड़ा, हिंदू संगठनों का जमकर हंगामा

Sun, 18 Feb 2024 05:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

देवबंद के भायला मार्ग पर हिंदू संगठनों ने पशुओं की खाल से लदा टाटा मैजिक वाहन पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुस्साए लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवबंद के भायला मार्ग पर हिंदू संगठनों के द्वारा पशुओं की खाल से भरे टाटा मैजिक (छोटा हाथी) वाहन को पकड़ लिया गया। हिंदू संगठनों ने गोवंश की खाल होने की बात कहते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर वहां जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामे कर रहे लोगों को बामुश्किल समझाकर शांत किया। 

विज्ञापन


शनिवार की देर रात्रि भायला मार्ग से गुजर रहे टाटा मैजिक वाहन से कुछ हिंदू संगठनों के लोगों को खून टपकता दिखाई दिया। जिसके चलते उन्होंने वाहन का पीछा किया और उसे लबकरी गांव के समीप रोक लिया। लोगों का कहना था कि वाहन के अंदर गोवंश की खाल भरी हुई है। जिसको लेकर उन्होंने हंगामा करना शुरु कर दिया।

Trending Videos

इतना ही नहीं उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। जिससे भायला मार्ग पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। हंगामे की सूचना मिलने पर सीओ अशोक सिसोदिया और इंस्पेक्टर संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया। लोगों की मांग थी की चिकित्सक को बुलाकर खालों की जांच कराई जाए।  

हालांकि देर रात होने के कारण यह संभव नहीं हो सका। जिसके चलते पुलिस वाहन को रणखंडी पुलिस चौकी पर ले गई। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि जांच में 18 गाय की खाल, 11 बछड़े और भैंस की खाल सहित 47 खालें पाई गई हैं।

जनपद मुजफ्फरनगर के पुरकाजी कस्बे में मुर्दा मवेशियों का ठेका छुटा हुआ है, बरामद खालों को वहीं से लाया गया था। बताया कि मुजफ्फरनगर निवासी चालक को हिरासत में लिया हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन

पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, सीएम से कार्रवाई की मांग
सनानत हिंदू सेना के संस्थापक विजयकांत चौहान व राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला महामंत्री रुद्रा मिश्रा ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर देवबंद क्षेत्र में बरामद हुई गाय की खालों को भैंस की बताकर बिना मेडिकल परीक्षण के दबाने दोषी पुलिस अधिकारी व दोषी गोवंश की खाल के तस्कारों के विरद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इतना ही नहीं पुलिस गड्ढ़ा खोलकर खालों को जमीन में दबा दिया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें