फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विश्व स्तरीय बनेगा देवबंद रेलवे स्टेशन, सहारनपुर दौरे पर पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की बड़ी घोषणा

Mon, 07 Nov 2022 10:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को देवबंद रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय बनाने की घोषणा करते हुए यहां तमाम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही है।
विज्ञापन
रेल मंत्री अश्विनि वैष्णव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दो दिवसीय दौरे पर आज सहारनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने देवबंद रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय बनाने की घोषणा करते हुए तमाम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की घोषणा की। वहीं जनपद में पहुंचने पर रेल मंत्री का जोर-शोर से स्वागत किया गया।
विज्ञापन


जनपद के दो दिवसीय  दौरे पर सोमवार सुबह पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देवबंद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन को विश्व स्तरीय बनाने की घोषणा की। कहा कि यहां मां बाला सुंदरी का सिद्ध सिद्ध पीठ है। यहां की धार्मिक महत्ता को देखते हुए देवबंद रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। प्लेटफॉर्म का विस्तार किया जाएगा। स्टेशन का भवन भी भव्य बनाया जाएगा।

सोमवार सुबह देवबंद स्टेशन पर पहुंचे रेल मंत्री ने निरीक्षण के उपरांत मां बाला सुंदरी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्री खाटू श्याम धाम में जाकर बाबा श्याम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


योग गुरु से भी की मुलाकात
रेल मंत्री ने श्री महाकालेश्वर ज्ञान मंदिर में स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर योग गुरु स्वामी दीपांकर महाराज से भी मुलाकात की। व्यापारियों समेत अन्य संगठनों के लोगों ने अपनी मांग का ज्ञापन रेल मंत्री को सौंपा।
विज्ञापन


इस दौरान लोक निर्माण राज्यमंत्री बृजेश सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल समेत जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी विपिन टाडा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें