गंगोह। गांव कल्लरहेड़ी के समीप यमुना में रविवार सुबह एक ग्रामीण का शव बरामद हुआ। पुलिस ने उसे बाहर निकाला तथा शनाख्त नकुड़ के गांव धुंधामजरा निवासी सुमेरचंद (55) के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि शव मिलने के बाद व्हाट्स एप सहित सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड की गई। आसपास के थानों में भी जानकारी की गई। इसके बाद शव की शनाख्त हो पाई। बताया कि वह दो दिन से लापता था। उसकी मौत डूबने से होने की आशंका है। मौत की असली वजह पीएम के बाद ही सामने आ सकेगी।