संदिग्धों का सुरक्षित ठिकाना बना देवबंद आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) की रडार पर आ गया है। यहां से कई बार संदिग्ध आतंकी, बांग्लादेशी, राेंहिग्या भी पकड़े गए हैं। लखनऊ एटीएस ने कोलकाता जेल से जमात उल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) से जुड़े आतंकी मुफक्किर उर्फ हमीदुल्ला को रिमांड पर लिया। जांच में सामने आया कि सहारनपुर में कई स्लीपर सेल बनाए गए। इसके बाद स्थानीय पुलिस भी अलर्ट हो गई है।
पहले भी पकड़े जा चुके संदिग्ध आतंकी
जेएमबी से जुड़े आठ संदिग्ध आतंकियों को एटीएस ने पकड़ा था। इनमें चार सहारनपुर के रहने वाले थे, जिनमें कामिल नामक युवक देवबंद रह रहा था।
देवबंद से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शाहनवाज तेली निवासी कुलगाम (जम्मू-कश्मीर) और आकिब अहमद मलिक निवासी पुलवामा की गिरफ्तारी हुई।
देवबंद से पांच बांग्लादेशियों को पकड़ा, जो यहां लंबे समय यहां रह रहे थे।
देबवंद से संदिग्ध इनामुलक को एटीएस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के तार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े मिले थे।
केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) व यूपी एटीएस ने देवबंद में एक मदरसे छात्र को पकड़ा था, जो देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त था।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए अभियान में एनआईए ने देवबंद से रोहिंग्या छात्र को पकड़ा था।
देवबंद में किराए के मकान में रह रहे दो संदिग्धों को एटीएस ने पकड़ा था, जिनके देश विरोधी गतिविधियों लिप्त होने के सबूत मिले थे।
यह भी पढ़ें: मचा हड़कंप: कांस्टेबल बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों को नहीं हुआ यकीन, बिलखते हुए उन्नाव के लिए रवाना