फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सिर्फ चिकित्सा अधीक्षक के भरोसे चल रही देवबंद सीएचसी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। देवबंद सीएचसी इन दिनों सिर्फ चिकित्सा अधीक्षक के भरोसे चल रही हैं, क्योंकि शासन द्वारा दो सरकारी चिकित्सकों के अन्यत्र जनपदों में तबादले कर दिए हैं। आलम यह है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद भी लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। जिस कारण लोगों को मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों की तरफ रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



देवबंद का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 30 बैड का है, जिसमें 12 चिकित्सकों के पद सर्जित हैं। शासन से बार-बार मांग करने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन भेजी गई थी। जिसके बाद फतेहपुर सीएचसी से यहां पर रेडियोलोजिस्ट डाॅ. अजयपाल सिंह को भेजा गया। कुछ दिन पूर्व सर्जन डाॅ. पीयूष त्यागी को भी सहारनपुर से यहां स्थानांतरित किया गया था। लेकिन हाल ही में शासन द्वारा दोनों चिकित्सकों के तबादले बिजनौर के धामपुर में कर दिए गए। जिसके बाद अस्पताल में सिर्फ चिकित्सा अधीक्षक ही बचे हैं। बता दें कि विगत दिन पूर्व जेल विजिटर मनोज सिंघल ने लखनऊ जाकर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष देवबंद व सहारनपुर के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों के रिक्त पदों का मुद्दा उठाया था। जिस पर उप मुख्यमंत्री ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया था।



सीएचसी अधीक्षक डाॅ. अजय कुमार त्यागी ने बताया कि सीएचसी में चिकित्सकों के 12 पद सर्जित हैं। लेकिन हाल ही में दो चिकित्सकों के स्थानांतरण होने के बाद उनके अलावा कोई चिकित्सक नहीं है। उनका कहना है कि चिकित्सकों के रिक्त पदों के भरने के लिए अनेकों पर उच्चाधिकारियों को पत्र लिखे जा चुके हैं। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें