देवबंद। नगरीय निकाय चुनाव में बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक माविया अली द्वारा अपना नामांकन पत्र वापस लिया। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा था, जबकि उनकी पत्नी जहीर फात्मा सपा से चुनाव मैदान में हैं। अब भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस और एआईएमआईएम के प्रत्याशियों समेत 19 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।
विपिन कुमार गर्ग भाजपा
जहीर फातमा सपा
जमालुद्दीन अंसारी बसपा
नौशाद कांग्रेस
कलीम माज एआईएमआईएम
अय्यूब बेग निर्दलीय
असमा प्रवीन निर्दलीय
मोहम्मद इस्लाम निर्दलीय
इस्लामुद्दीन निर्दलीय
उस्मान निर्दलीय
कमालउद्दीन अंसारी निर्दलीय
तंजीम खां निर्दलीय
मोहम्मद तौफीक निर्दलीय
नाजमा निर्दलीय
नदीम आलम निर्दलीय
नबी हसन निर्दलीय
निशात शम्स निर्दलीय
फुरकान निर्दलीय
मरगूब निर्दलीय
मोहम्मद असलम निर्दलीय
रिहान निर्दलीय
शाजिया निर्दलीय
सुलेमान निर्दलीय
सरसावा: चेयरपर्सन की दौड़ में छह महिलाएं मैदान में
-भाजपा नेता गौरव पुहाल की भाभी ने लिया नामांकन वापस
सरसावा। नामांकन वापसी के उपरांत सरसावा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अनुसूचित जाति की छह महिला उम्मीदवार मैदान में रह गई हैं। भाजपा से टिकट न मिलने के उपरांत निर्दलीय नामांकन करने वाली भाजपा नेता गौरव पुहाल की भाभी मीनाक्षी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। माना जा रहा है की मीनाक्षी ने भाजपा प्रत्याशी का विरोध करते हुए एक निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में पर्चा वापस लिया है। दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी वर्षा मोगा के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के नगर संगठन द्वारा बुधवार को दिए गए सामूहिक इस्तीफों के चलते राजनीतिक माहौल गर्म है।
वर्षा मोगा भाजपा
शकुंतला देवी बसपा
कोमल पंवार निर्दलीय
उर्मिला निर्दलीय
रंजना निर्दलीय
रीना निर्दलीय
रामपुर मनिहानान - सपा-आसपा सहित चार प्रत्याशी में होगा मुकाबला
रामपुर मनिहारान। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए किसी ने भी नामांकन पत्र वापस नहीं लिया है। यहां चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें गठबंधन के बावजूद सपा और आजाद समाज पार्टी ने अपने अलग अलग प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं, जबकि सभासद पद के लिए 17 वार्डों में 16 उम्मीदवारों ने अपने नामाकंन वापस ले लिए हैं। अब सभासद पद के लिए 117 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी संतलेश का नामांकन जांच के दौरान निरस्त कर दिया गया था।
रेनू बसपा
सुशीला भाजपा
ललिता आजाद समाज पार्टी
सुदेशना सपा