फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सुबह के वक्त घने कोहरे ने बढ़ाई ठंड

Mon, 30 Jan 2023 02:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में सुबह रहा घने कोहरे के चलते वाहनो की लाइट जलाकर जाते वाहन चालक
विज्ञापन
गागलहेड़ी। क्षेत्र में सुबह घने कोहरे ने फिर ठंड बढ़ा दी है। सुबह करीब 11 बजे सूर्य देव ने दर्शन दिए। तब जाकर लोगों ने ठंड से राहत महसूस की।
विज्ञापन

शनिवार सुबह को कोहरे के कारण लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह ही लोग ठंड से राहत को अलाव का सहारा लेते नजर आए। वहीं सुबह के समय बच्चों को कोहरे में काफी परेशानी हुई। गागलहेड़ी में मुजफ्फरनगर हाईवे सहित सभी मार्गों पर कोहरे के कारण वाहन रेंग रेंग कर चलते नजर आए। लोग भी अधिक कोहरे के कारण घर से कम ही बाहर निकले। कुछ दिनों से ठंड से राहत के बाद शनिवार को कोहरे ने फिर ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है। कोहरे ने दिन में ही वाहनों की लाइट जलाने को मजबूर कर दिया। सुबह 11 बजे के करीब कोहरा छंटना शुरू हुआ और सूर्य देव ने दर्शन दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें