जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में स्थापित एफेरेसिस प्लेटलेट्स&nb
सहारनपुर। डेंगू मरीजों को अब प्लेटलेट्स जंबो पैक के लिए निजी ब्लड बैंक नहीं जाना पड़ेगा। एसबीडी जिला अस्पताल में जंबो पैक की सुविधा मिल सकेगी। ब्लड बैंक में स्थापित एफेरेसिस मशीन को संचालन करने का लाइसेंस मिल गया है, जल्द ही अस्पताल प्रशासन किट खरीदारी का ऑर्डर देगा। शासन स्तर से फीस निर्धारित होगी।
एसबीडी जिला अस्पताल को 31 जनवरी 2024 को शासन से एफेरेसिस प्लेटलेट्स जंबो पैक मशीन मिली थी, जो ब्लड बैंक में स्थापित है। अभी तक अस्पताल में जंबो पैक की सुविधा नहीं थी। डेंगू पीड़ितों के तीमारदारों को निजी अस्पतालों में भटकना पड़ता था। क्योंकि उनमें ही प्लेटलेट्स जंबो पैक की सुविधा है, लेकिन लोगों को ऊंची कीमतों पर जंबो पैक मिल पाता था। कई बार लोगों से जंबो पैक के लिए 15 हजार रुपये तक वसूले जा चुके हैं।
निजी अस्पतालों के ब्लड बैंक में जंबो पैक की फीस 11 हजार रुपये है। अब शासन से एफेरेसिस मशीन को चलाने का लाइसेंस मिल गया है। इसके बाद मशीन चलाने वाले स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुधा कुमार का कहना है कि एफेरेसिस जंबो पैक मशीन का संचालन मिल गया है। शुल्क को लेकर अभी कोई गाइडलाइन नहीं मिली है।
-
जरुरतमंदों को मिलेगी राहत
एफबीडी संस्था के संस्थापक तरुण भोला ने बताया कि जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में स्थापित एफेरेसिस प्लेटलेट्स जंबो पैक मशीन का लाइसेंस से डेंगू मरीजों को राहत मिलेगी। निजी ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स जंबो पैक की फीस 11 हजार रुपये है। सरकारी अस्पतालों में भर्ती डेंगू मरीजों को प्लेटलेट्स जंबो पैक मिल सकेगा।