फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ता जा रहा डेंगू का प्रकोप, चार नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में दिनोंदिन डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रोकथाम के तमाम उपाय डेंगू के सामने ध्वस्त नजर आ रहे हैं। बुधवार को चार डेंगू के नए मरीज मिले हैं, जबकि तीन मरीज राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती किए गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू प्रभावित गांवों में शिविर लगाकर लोगों की जांच की जा रही है। इन गांवों में छिड़काव कराने के साथ ही फॉगिंग आदि भी कराई जा रही है। इसके बाद भी डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को चार गांवों में शिविर लगाए गए। इनमें बुखार के भी मरीज मिले। इनके अलावा चार लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में बुधवार को तीन मरीज भर्ती हुए हैं। जबकि एक डेंगू मरीज डिस्चार्ज हुआ है। अब वार्ड में चार डेंगू मरीजों का उपचार चल रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि डेंगू रोकने को विभाग प्रयासरत है। अब जनपद में डेंगू मरीज 128 हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें