सहारनपुर में जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीज प्राइवेट पैथोलॉजी पर निर्भर है। डेंगू की जांच के लिए जिला अस्पताल की एलाइजा मशीन पिछले एक साल से खराब पड़ी है। अस्पताल प्रबंधन ने इसे सही कराने की जहमत तक उठाने सही नहीं समझा।
ऐसे में मरीजों को प्राइवेट पैथोलॉजी पर आश्रित होना पड़ रहा है। जनपद में सरकारी मंत्र द्वारा डेंगू की जांच केवल अंबाला रोड स्थित मेडिकल कॉलेज में की जा रही है। लेकिन शहर से काफी दूरी होने के कारण मरीजों को निजी पैथोलॉजी का सहारा लेना पड़ रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सईद मौहम्मद का कहना है कि मशीन काफी खराब हो चुकी है। ऐसे में डेंगू की जांच मेडिकल कॉलेज में कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि खराब मशीन को ठीक कराने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।