फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि के विरोध में सड़कों पर उतरे सपाई

विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि के विरोध में एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देते सपाई - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
बैलगाड़ियों में बाइकें रखकर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। पेट्रोल व डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बैलगाड़ी पर बाइके रखकर सपाइयों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को वापस लेने की मांग की गई।
शुक्रवार को सपा कार्यकर्ता बैलगाड़ियों में सवार होकर ज्ञापन देने एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां प्रदर्शन उपरांत एसडीएम देवेंद्र पांडेय को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें कहा गया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल व डीजल के दामों में लगातार गिरावट के बावजूद देश में प्रतिदिन इसके दाम बढ़ रहे हैं। सरकार अच्छे दिनों के सपने दिखाकर आम आदमी की कमर तोड़ने का काम कर रही है। कार्यकर्ताओं ने तेल की कीमतों पर लगे टैक्स को कम करने, किसानों को सिंचाई के लिए सस्ती दर पर डीजल उपलब्ध कराने की मांग की है, क्योंकि कोरोना महामारी के दौरान अनलॉक में बाजार मंदी के दौर से गुजर रहा है। ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ सपा नेता चौधरी प्रविंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष सिकंदर अली, तौसीफ अहमद जग्गी, हुकुम सिंह, मौ. लुकमान, भीम त्यागी, शमशाद, अमरीश, जिंदा हसन, मौ. वाजिद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामकिशन सैनी, मोहित सैनी, संदीप सैनी, सचिन सेन, संजय सैनी, सोनू सैनी आदि ने कहा कि सरकार पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ाकर देश की जनता के साथ विश्वासघात कर रही है। इसलिए मूल्य वृद्धि को फौरन वापस लिया जाए अन्यथा कार्यकर्ता उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में बैलगाड़ी पर बैठकर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें