फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: यति नरसिंहानंद के विरुद्ध कार्रवाई की मांग, मदनी ने गृहमंत्री को लिखा पत्र

Sat, 05 Oct 2024 02:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद मौलाना महमूद मदनी ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती द्वारा पैगंबर मोहम्मद की शान में की गई अपमानजनक टिप्पणियों की शिकायत की है।
विज्ञापन

मौलाना महमूद मदनी ने पत्र में गृहमंत्री अमित शाह से यति नरसिंहानंद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए इसे राष्ट्रीय अखंडता के लिए एक गंभीर खतरा करार दिया। मौलाना महमूद ने पत्र में यह भी लिखा कि यति नरसिंहानंद नफरत फैलाने वाले व्यक्ति हैं, जो इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ लगातार जहर उगलने का काम कर रहे हैं, लेकिन इस बार नरसिंहानंद ने सभी हदों को पार कर दिया है। इस हरकत को किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। मदनी ने कहा कि यह बयान न केवल मुसलमानों की भावनाओं का अपमान है, बल्कि यह एक सोची-समझी योजना के तहत सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश है। उन्होंने गृहमंत्री से इस आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया से हटवाए जाने और यति नरसिंहानंद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें