फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मसाला व आटा पिसने वाली फैक्टरी पर छापा, चार नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शारदीय नवरात्र शुरू होते ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को टीम ने कामधेनू कॉम्प्लेक्स स्थित एक मसाला व आटा पिसने वाली फैक्टरी पर छापा मारा। यहां से कुट्टू का आटा सहित चार नमूने लिए और जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सहायक आयुक्त खाद्य (प्रथम) अशोक शर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम कामधेनू कॉम्प्लेक्स स्थित गणपति स्पाइसेस एवं फ्लोर्स फैक्टरी में पहुंची। यहां एफएसओ महेश कुमार, जवाहर लाल, सुमनपाल व अश्वनी कुमार ने तैयार होने वाले मसाले और कुट्टू आटे की जांच की। इससे फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारियों में खलबली मच गई। संदेह होने पर एक सबूत कुट्टू, कुट्टू का आटा, लाल मिर्च पाउडर, पीसी हल्दी का नमूना लिया। सहायक आयुक्त खाद्य (प्रथम) अशोक शर्मा ने बताया कि सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को अपने-अपने जोन में कुट्टू की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कहीं पर किसी भी एफएसओ की शिकायत मिली तो कार्रवाई के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें