सहारनपुर। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ ने जिला पंचायत राज अधिकारी को ज्ञापन देकर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की।
बुधवार को दिए ज्ञापन में जिलाध्यक्ष अनिल सैनी व महामंत्री योगेंद्र वाल्मीकि ने कहा कि चार वर्षों से सफाई कर्मचारियों के एरियर का भुगतान नहीं हुआ है। सभी सफाई कर्मचारियों को जल्द एरियर दिलाया जाए। अगर किसी कर्मचारी को एनपीएस धनराशि की जरूरत पड़ती है तो ईपीएफ के शासनादेश के तहत 25 प्रतिशत धनराशि दी जाए। सफाई कर्मचारियों से ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा अन्य स्थलों पर कार्य न लिया जाए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत कैशलेस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, लेकिन कर्मचारी इस योजना से वंचित हैं। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों अन्य समस्याओं का समाधान जल्द कराया जाए।