फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव मंदिर की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग

विज्ञापन
जिलाधिकारी से वार्ता करते सवर्दलीय संघर्ष समिति के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्वदलीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक ठाकुर वीरेंद्र सिंह की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से मिला। उसकी ओर से मानव मंदिर (सेवा निधि ट्रस्ट) की जमीन पर अवैध कब्जे हटवाने की मांग की गई।
विज्ञापन

समिति के सदस्यों ने बताया कि सारी जमीन के चारों ओर दीवार बनी है। इसमें एक सार्वजनिक पार्क और स्वतंत्रता सेनानी कार्यालय भी है। खाली जमीन पर कृषि कार्य किया जाता है। सुबह शाम काफी संख्या में लोग यहां आकर योग और व्यायाम करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रस्ट के सचिव भूमाफिया से मिलकर जमीन को बेचने और यहां कालोनी बनाने का प्रयास कर रहे हैं। सार्वजनिक पार्क के दरवाजों पर ताला डालकर आवागमन पर प्रतिबंधि लगाया जा रहा है। स्वतंत्रता सेनानी कार्यालय को भी खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है और कालोनी निर्माण के लिए ईंट मंगा ली गई है। उन्होंने मौके पर जांच कराकर ट्रस्ट की जमीन से अवैध कब्जा मुक्त कराने की मांग की। डीएम ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। डीएम से मिलने वालों में विधायक संजय गर्ग, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, सुरेंद्र कपिल, हरीश मलिक, महेंद्र सचदेवा, पंडित जयनाथ शर्मा, चौधरी धीर सिंह, राजेश जैन, राधेश्याम नारंग, दिग्विजय सिंह सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें