फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने की मांग

विज्ञापन
पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई वृद्घि को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते नगर विधायक संजय गर्ग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सपा नेता और नगर विधायक संजय गर्ग ने डीजल और पेट्रोल की कीमतों में लगातार 16 दिन से हो रही बढ़ोतरी के विरोध में और डीजल और पेट्रोल की कीमतों को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

सपा नेता और नगर विधायक संजय गर्ग ने मंगलवार को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें नगर विधायक ने कहा कि विश्वस्तरीय लॉकडाउन के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के मूल्य में आई भारी गिरावट के बाद भी भारत में पिछले 16 दिन से लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। वर्तमान में विकसित और विकासशील राष्ट्रों में भारतवर्ष में ही डीजल और पेट्रोल की कीमतें सबसे ऊंचे स्तर पर है। सरकार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में आई भारी कमी का लाभ उठाकर जनता को राहत देनी चाहिए। नेपाल और भूटान जैसे देशों को पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति भारत द्वारा की जाती है, उन देशों में भी डीजल और पेट्रोल की कीमत भारत के मुकाबले आधे से भी कम हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप कर पेट्रोल और डीजल के दामों को कम करने की मांग की। इस दौरान मोहम्मद आजम शाह, परीक्षित वर्मा, मुस्तकीम राणा, अब्दुल हफीज, हाजी गुलशेर, हाजी नूर आलम, मोहम्मद शाहवेज, इमरान सैफी, हाजी शाहनवाज, टिंकू अरोड़ा, विपिन जैन आदि रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें