फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चंद्रशेखर आजाद को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग

Mon, 23 Jan 2023 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को जेड प्लस सुरक्षा दिलाने की मांग की। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उप जिलाधिकारी अनुज वर्मा को सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को उप जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के काफिले में शामिल गाड़ियों पर खतौली विधानसभा क्षेत्र के गांव भूपखेड़ी में हमला किया गया। इस मामले में भी अभी तक दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने तोड़फोड़ की घटना के दोषियों के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को जेड प्लस सुरक्षा दिलाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण गौतम, जिलाध्यक्ष शौर्य आंबेडकर, आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कर्णवीर सिंह, माजिद अली, उदयवीर सिंह, ललिता गौतम, संजीव प्रधान, कलीम अहमद, मयंक बर्मन, अजीत सिंह बाबरे, उमेश गौतम, सुनील, विक्की पालीवाल, अंकित गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें