बेहट के गांव असगरपुर में जनसपंर्क के दौरान गुर्जर समाज का प्रतिनिधि मंडल। स्रोत-स्वयं
बेहट (सहारनपुर)। गुर्जर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने बेहट क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर हिंदू-मुस्लिम गुर्जर एकता अभियान की शुरुआत की। प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्र के गांव बेलका माफी, असगरपुर, इशाकपुर चेंची आदि गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान आयोजित बैठकों में प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे चौधरी वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि समाज के लोगों को संगठित होकर अपने हक अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करनी होगी। किरणपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की छह सीटों पर हिंदू-मुस्लिम गुर्जर समाज के लोगों की बड़ी तादाद है। इन सभी सीटों पर भाजपा को लोकसभा चुनाव में गुर्जर समाज के लोगों को टिकट देकर चुनाव लड़ाना चाहिए। इस दौरान उनके साथ संजय सिंह गुर्जर, चौधरी रामगोपाल, संजय कुमार, राजू चौधरी, ग्राम प्रधान राशिद चौधरी आदि रहे। संवाद