फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: परिवहन विभाग का सारथी पोर्टल 21 दिन कभी बंद तो कभी चला

Thu, 22 Feb 2024 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। परिवहन विभाग का सारथी पोर्टल 21 दिनों तक कभी बंद तो कभी चला। इससे लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस पर असर पड़ा। लोग घर बैठे भी लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं कर पाए। ऐसे में केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने 31 जनवरी से 15 फरवरी के बीच समाप्त होने वाले लर्निंग व स्थायी लाइसेंस की वैधता को 29 फरवरी तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय में आए दिन लर्निंग, नवीनीकरण से लेकर स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों की भीड़ रहती है। कार्यालय में लर्निंग 40 से 50, स्थायी लाइसेंस 100 से 110 बनते हैं, जबकि लाइसेंस नवीनीकरण करीब 50 प्रतिदिन होते हैं। परिवहन विभाग के सारथी पोर्टल पर काम हुआ। जिसके चलते सर्वर में पिछले 21 दिनों से दिक्कत रही। ऐसे में लाइसेंस बनवाने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसको देखते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने 31 जनवरी से 15 फरवरी के बीच समाप्त होने वाले सभी लर्निंग, स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता को 29 फरवरी तक बढ़ा दिया है। इसके साथ ही उनके दस्तावेजों को वैध माना जाएगा।
उधर, आरआई अमित कुमार सैनी ने बताया कि सारथी पोर्टल का सर्वर बंद होने के चलते ड्राइविंग लाइसेंस बनाने पर असर पड़ा। कई बार बीच में भी सर्वर चला। अब सर्वर में कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें