फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का प्रकोप के चलते बढ़ी प्लेटलेट्स की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हर रोज पांच से छह यूनिट हो रही प्लेटलेट्स की मांग
विज्ञापन

सामान्य दिनों में रोजाना औसतन इक्का-दुक्का प्लेटलेट्स की होती है जरूरत
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद में डेंगू के बढ़ते प्रकोप के चलते अचानक प्लेटलेट्स की मांग बढ़ गई है। सामान्य दिनों में जहां हर रोज औसतन इक्का-दुक्का यूनिट प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ती थी। वहीं इन दिनों पांच से छह यूनिट प्लेटलेट्स की हर रोज मांग हो रही है।
मौसम में बदलाव के चलते जनपद में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिले में डेंगू के 91 मरीज मिल चुके हैं। इनके इलाज में प्लेटलेट्स की मांग बढ़ गई है। सामान्य दिनों में निजी ब्लड बैंक से हर रोज औसतन एक से दो यूनिट तक प्लेटलेट्स की मांग हुआ करती थी।
विज्ञापन

वहीं वर्तमान में यह पांच से छह यूनिट तक पहुंच गई है। वहीं, एसबीडी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स बनाने की मशीन है परंतु उससे इतनी प्लेटलेट्स नहीं बन पाती हैं, जितनी डेंगू के मरीज को आवश्यकता होती है।
डेंगू में कम हो जाती है प्लेटलेट्स
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि डेंगू वायरस के चलते मरीज के शरीर में प्लेटलेटस कम हो जाती हैं। यह जरूरी नहीं कि सभी मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ाया जाए। शरीर स्वयं रोग से लड़ता है और प्लेटलेट्स काउंट को काफी हद तक कवर कर लेता है। बीस हजार से नीचे काउंट होने पर एहतियात के लिए प्लेटलेट्स चढ़ाया जाता है।
विज्ञापन

मांग बढ़ी है
बालाजी ब्लड बैंक संचालक प्रमिल चौधरी ने बताया कि वर्तमान में डेंगू के मरीजों को देखते हुए प्लेटलेट्स की मांग बढ़ी है। हर रोज पांच से छह यूनिट प्लेटलेट्स की मांग होती है। पहले इक्का-दुक्का यूनिट ही प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें