फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नौगांवा में पुलिया और टूटी सड़क के निर्माण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाकंभरी। नौगांवा ग्राम समूह क्षेत्र के ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेज कर बेलका-नौगांवा मार्ग की मरम्मत और बरसाती नदी पर पुलिया बनवाने की मांग की है। ब्लॉक साढ़ौली कदीम के नौगांवा ग्राम समूह की तहसील मुख्यालय से वाया बेलका मोड़ दूरी सात किलोमीटर है, जबकि फतेहपुर कला से यही दूरी दस किलोमीटर है। गांव हसनपुर, काशीपुर, दोड़बसी, बेगपुर, दुल्लागढ़ के ग्रामीण बेलका गांव के मोड़ से आने वाले रास्ते के नजदीक होने की वजह से ही आवगमन करते हैं। इस रास्ते पर तीस साल पहले रपटा बनाया गया था जो बरसाती नदी में ध्वस्त हो गया। अब नदी से ही आना जाना करना पड़ता है जो बरसात में बंद हो जाता है। बेलका से नौगांवा को जोड़ने वाला दो किमी लंबा सड़क मार्ग भी खस्ताहाल होकर जगह -जगह से टूट गया है। पूर्वज्येष्ठ प्रमुख महेंद्र सिंह चौहान, ग्राम प्रधान हसनपुर लोकेश धीमान, धर्मेंद्र चौहान, इकराम अहमद प्रधान, असलम प्रधान, कामिल प्रधान ने पुलिया और सड़क निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें